Siddharthnagar News: हज 2026 आवेदन तिथि बढ़ी, मोहम्मद इफ्तेखार हुसैन ने लोगों से की खास अपील
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सदस्य मोहम्मद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को हज आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जानी चाहिए ताकि कोई भी इच्छुक व्यक्ति इससे वंचित न रह जाए। उन्होंने यह बात सिद्धार्थनगर जिले के विभिन्न मदरसों और मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक के दौरान कही।

इस बैठक में हज 2026 की तैयारियों और प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई। हुसैन ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 से बढ़ाकर 7 अगस्त 2025 कर दी गई है। यह फैसला उन लोगों के हित में लिया गया है जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। उन्होंने इसे जरूरतमंद जायरीनों के लिए एक “वरदान” बताया।

हुसैन ने कहा, “हमारा प्रयास है कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति हज यात्रा से वंचित न रह जाए। इसके लिए समाज के जिम्मेदार लोग आगे आएं और हज आवेदन की बारीकियों के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें।”
बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल, मदरसा दारूल हुदा यूसुफपुर के प्रधानाचार्य अब्दुस्समद सहित विभिन्न मदरसों के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्ट: जाकिर खान।
Also Read: Kanpur News: नगर आयुक्त ने तड़के किया जलभराव का निरीक्षण, QRT टीमें तैनात

