Siddharthnagar News: हज 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 7 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

Sandesh Wahak Digital Desk: हज पर जाने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। हज 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख को 31 जुलाई से बढ़ाकर 7 अगस्त 2025 कर दिया गया है। यह जानकारी सिद्धार्थनगर के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, नीरज कुमार अग्रवाल ने दी।

नीरज कुमार अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ को हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर-6 से यह जानकारी मिली है। जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है या किसी कारण से अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए हैं, वे अब इस बढ़ी हुई अवधि का फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने सभी इच्छुक आवेदकों से जल्द से जल्द अपना फॉर्म पूरा करने की अपील की है ताकि वे इस अवसर से चूक न जाएं।

ज़रूरी बातें जो जानना है ज़रूरी

पासपोर्ट की वैधता: उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों का भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट 31 दिसंबर 2026 तक वैध नहीं है, वे तुरंत अपने पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क कर इसे रिन्यू करा लें। इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने पासपोर्ट कार्यालयों को भी पत्र भेजा है।

लॉटरी और चयन: आवेदन की अंतिम तिथि के तुरंत बाद हज यात्रियों के चयन के लिए ऑनलाइन लॉटरी (कुर्रा) निकाली जाएगी।

अग्रिम राशि जमा करने की तारीख: लॉटरी में चयनित सभी हज यात्रियों को 20 अगस्त 2025 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में 1,52,300 रुपये की अग्रिम राशि जमा करनी होगी।

रिपोर्ट: जाकिर खान।

 

Also Read: Siddharthnagar News: कृषि विभाग दे रहा है तोरिया का मुफ्त बीज, ऐसे करें आवेदन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.