Siddharthnagar News: दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन

Sandesh Wahak Digital Desk: सिद्धार्थनगर जिले में दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी पहचान करने के उद्देश्य से ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) बर्डपुर में एक मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर और जिला समन्वयक करुणापति त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

110 बच्चों ने लिया हिस्सा, 87 को मिलेगा प्रमाणपत्र

इस कैंप में कक्षा 1 से 12 तक के कुल 110 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। जांच के बाद, 87 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए योग्य पाया गया। इनमें से 59 बच्चे बौद्धिक रूप से अक्षम थे, 5 श्रवण बाधित, 1 दृष्टि दिव्यांग और 22 सेरेब्रल पाल्सी या अस्थि दिव्यांगता वाले बच्चे थे। इसके अलावा, 13 बच्चों को आगे की जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि 10 बच्चे प्रमाणपत्र के लिए अपात्र पाए गए।

मेडिकल कॉलेज की टीम ने की जांच

बच्चों की जांच के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर से डॉक्टरों की एक खास टीम आई थी। इस टीम में वरिष्ठ आर्थो सर्जन डॉ. विमल द्विवेदी, नेत्र सर्जन डॉ. आर.के. वर्मा, ईएनटी सर्जन डॉ. संजय कुमार शर्मा और साइकेट्रिस्ट डॉ. पीयूष शुक्ल सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल थे। इस कैंप को सफल बनाने में विनोद मिश्र, सतीश, प्रदीप सिंह, राजेश त्रिपाठी और अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

रिपोर्ट: जाकिर खान

Also Read: CM योगी ने किया अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का सम्मान, नाम पर स्कॉलरशिप का ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.