Siddharthnagar News: 60 दिन में 50 से ज्यादा चोरियां, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में पिछले 60 दिनों में अपराध की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान 50 से अधिक चोरियां और एक दर्जन से ज्यादा लूट की वारदातें सामने आई हैं। इन घटनाओं ने जिले में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर अब गांवों से लेकर कस्बों तक में बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस पर लापरवाही के आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस सिर्फ कागजों पर गश्त करती है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। पुलिस की इस ढिलाई के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। कुछ पुलिस अधिकारियों ने तो इन वारदातों को सिर्फ ‘अफवाह’ बताया है, जबकि पीड़ित परिवार लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।

हाल ही में, उसका बाजार थाना क्षेत्र के परसा-सुकुरुल्लाह गांव में रघुपति प्रसाद जायसवाल के घर से लगभग 10 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी हुई। इसी तरह, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बोहली गांव में गुड्डू चौधरी के घर से भी लाखों की चोरी हुई।

चोरों की जगह ग्रामीणों को पकड़ रही पुलिस

इस बीच, एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना नौगढ़ के झंडानगर गांव में कुछ दिन पहले हुई चोरी की एक घटना में, ग्रामीणों ने कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस चोरों पर कार्रवाई करने की बजाय, उन्हें ही परेशान कर रही है और चोरी पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।

इससे परेशान होकर, झंडानगर के सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को डीएम ऑफिस परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग थी कि पुलिस चोरों को पकड़े और ग्रामीणों को परेशान करना बंद करे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय पासवान भी ग्रामीणों के समर्थन में आए और उनकी मांग को जायज ठहराया।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: Siddharthnagar News: AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.