Siddharthnagar News: पुलिस के हत्थे चढ़े चोर गिरोह, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद
Siddharthnagar News: जिले की त्रिलोकपुर पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का पर्दाफाश करते हुए एक बड़े गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया है, जिसमें डीजे और साउंड सिस्टम से जुड़े उपकरण भी शामिल हैं। इस कामयाबी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने खुलासा करने वाली टीम को 20,000 रुपये का इनाम भी दिया है।

चोरी के सामान के साथ पकड़े गए चोर
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्रिलोकपुर पुलिस टीम ने शनिवार को हबीबपुर गाँव में छापेमारी की। मुखबिर ने बताया था कि डीजे की चोरी करने वाले तीन चोर चोरी के सामान को कहीं बेचने की योजना बना रहे हैं।
पुलिस ने एक पक्के मकान के पास घेराबंदी करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान जगत राम, अक्षय कुमार और सुनील गुप्ता के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने एक पिकअप और एक मोटरसाइकिल के साथ-साथ चोरी का जो सामान बरामद किया है, उसकी लिस्ट काफी लंबी है। बरामद सामान में 15 एम्प्लीफायर, 6 साउंड बॉक्स, 54 ट्यूटर, 3 ब्रास ओवर, 1 सोलर प्लेट, 1 ट्यूबलर बैटरी और 2 स्पीकर शामिल हैं।
चोरी की वारदातों का खुलासा
पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी कई दिनों से इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष रामदेव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Also Read: शिवपाल यादव का योगी-मोदी सरकार पर तंज, 14 सालों में सिर्फ महंगाई बढ़ी

