Siddharthnagar News: पुलिस लाइन में महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पांडे सम्मानित, एसपी ने दिया ‘उत्कृष्ट सेवा मेडल’ और 10 हजार रुपए
Sandesh Wahak Digital Desk: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर की रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडे को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने उन्हें ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह मेडल’, एक प्रशस्ति पत्र और 10,000 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया।
निरीक्षक पांडे को यह सम्मान पिछले दस वर्षों में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और जनता में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने में निभाई गई उनकी सक्रिय भूमिका के लिए दिया गया है।
समारोह में परेड की सलामी और राष्ट्रीय ध्वजारोहण के बाद पुरस्कार वितरण किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद निरीक्षक पांडे ने इस सम्मान को पूरी महिला थाना टीम का बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पण के लिए एक प्रेरणा है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, सिविल पुलिस, पीएसी के जवान और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। सभी ने महिला थाना प्रभारी को बधाई दी और कहा कि ऐसे सम्मान समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
रिपोर्ट: जाकिर खान

