Siddharthnagar News: स्वतंत्रता दिवस पर सपा ने किया सेनानियों के परिवारों का सम्मान, बांसी में हुआ भव्य आयोजन

Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी नगर पालिका परिषद में शुक्रवार, 15 अगस्त, 2025 की शाम को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने मुख्य भूमिका निभाई।

समारोह को संबोधित करते हुए चमन आरा राईनी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा “हमें उनके आदर्शों पर चलकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।” उन्होंने विशेष रूप से बांसी तहसील के गाँव तेजगढ़ के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद यादव के योगदान को याद किया।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी ने भी कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि बांसी क्षेत्र स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मस्थली रहा है। उन्होंने लोगों से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का भी आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया और देश की आजादी में उनके योगदान को नमन किया गया। मौजूद नेताओं ने परिजनों से उनके पारिवारिक कुशल-क्षेम के बारे में भी पूछा।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: यूपी में आज से शुरू हुआ सालाना FASTag, जानिए कैसे करेगा काम और क्या…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.