सिद्धार्थनगर: हेल्थ सिटी हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, मेडिकल स्टोर सील

Sandesh Wahak Digital Desk: उतर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित हेल्थ सिटी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार एवं ड्रग विभाग की टीम ने किया छापेमारी।

संदेश वाहक से ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार एवं ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बताया कि हेल्थ सिटी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल स्टोर लिए गए  लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं कर रहा था।

कुछ दवाओं को भी किया गया सील

उन्होंने आगे बताया कि छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर में रखी कुछ दवाओं को सील किया गया। वहीं निरीक्षण के समय मेडिकल स्टोर का प्रोपराइटर एवं फार्मासिस्ट मौके पर उपस्थित नहीं मिले। जिस पर विभागीय कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।

यही नहीं इसके साथ ही साथ हॉस्पिटल परिसर में बनाए गए दो औषधि भंडारण कक्षों को भी जांच के उपरांत सील कर दिया गया है।

ड्रग विभाग की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की बिक्री और भंडारण के नियमों के पालन को लेकर हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट : जाकिर खान 

Also Read: सिद्धार्थनगर कोर्ट का बड़ा फैसला: कैप्टन सृजन पाण्डेय के परिवार को मिलेगा 1.55 करोड़ का मुआवजा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.