Siddharthnagar News: SDM-CO की जनता से अपील, बोले- संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो 112 पर करें कॉल
Siddharthnagar News: जिले के शोहरतगढ़ में उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा और क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश ने जनता से एक खास अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि अगर उन्हें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे, तो वे तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दें और किसी भी सूरत में कानून को अपने हाथ में न लें।
अधिकारियों ने कहा कि किसी भी कस्बे या गांव में कोई संदिग्ध दिखे तो घबराएं नहीं। शांत रहें और तुरंत पुलिस को कॉल करके पूरी जानकारी दें।
उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे संदिग्ध व्यक्ति से शांति से बात करें और उसकी पहचान जानने की कोशिश करें, लेकिन साथ ही उससे सुरक्षित दूरी भी बनाए रखें। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई ठोस सबूत मिल भी जाए, तो उसे मारें या पीटें नहीं।
अधिकारियों ने खासतौर पर कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को चोर न समझें और बिना सबूत के किसी को भी नुकसान न पहुंचाएं। उन्होंने लोगों से मानवीयता बनाए रखने और निर्दोषों को परेशान न करने की अपील की। पुलिस ने जनता को भरोसा दिया कि अगर वे पुलिस की मदद करेंगे, तो उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी है।
Also Read: Siddharthnagar News: पुलिस के हत्थे चढ़े चोर गिरोह, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद

