Siddharthnagar News: नेपाल बॉर्डर के पास स्मैक तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज
Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद सिद्धार्थनगर की ढेबरुआ थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को 5.74 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत राय के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।
गिरफ्तारी की जिम्मेदारी प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह के नेतृत्व में थाना ढेबरुआ पुलिस टीम ने निभाई।
गिरफ्तारी स्थल और बरामदगी का विवरण
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान के दौरान मधव नगर नहर पुल से करीब 100 मीटर पहले, नहर रोड के पास से अभियुक्त को पकड़ा गया। उसके पास से 5.74 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई।
गिरफ्तारी के बाद थाना ढेबरुआ में मुकदमा संख्या 108/2025, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई और अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रामजी मौर्या पुत्र रामकृष्ण मौर्या, निवासी वार्ड नं. 3, लोहियानगर, नगर पंचायत बढ़नी, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
-
उपनिरीक्षक अनिरुद्ध सिंह
-
कांस्टेबल मनीष कुमार चौधरी
(दोनों थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर से)
रिपोर्ट- जाकिर खान

