सिद्धार्थनगर: पॉक्सो मामलों में त्वरित सज़ा दिलाने पर पवन कुमार को SP ने दिया प्रशस्ति-पत्र

Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. अभिषेक महाजन ने शुक्रवार को न्यायालय के विशेष लोक अभियोजक (Special Public Prosecutor) पवन कुमार कर पाठक को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसपी ने उनके कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। एसपी डॉ. महाजन ने ‘संदेश वाहक‘ से बात करते हुए बताया कि पवन कुमार कर पाठक ने प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत असाधारण प्रदर्शन किया है।

पॉक्सो मामलों में त्वरित सज़ा

विशेष लोक अभियोजक पवन कुमार कर पाठक ने ‘मिशन शक्ति फेज-05’ को विशेष ध्यान में रखते हुए, नवंबर माह में पॉक्सो अधिनियम से संबंधित कुल दो महत्वपूर्ण मामलों में अभियोजन पक्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप अभियुक्तों को त्वरित सज़ा मिली।

मामला (POCSO Act) अभियुक्त सज़ा का विवरण
मु.अ.सं. 77/2021 लवकुश (थाना चिल्हिया) 20 वर्ष का कठोर कारावास और रु. 50,000 का अर्थदण्ड।
मु.अ.सं. 684/2016 सुजीत (वानीगंज) कठोर कारावास की सज़ा और रु. 25,000 का अर्थदण्ड।

ये मामले क्रमशः मु०अ०सं० 77/2021 धारा 363, 6 भादवि व 5/6 पॉक्सो एक्ट बनाम लवकुश थाना चिल्हिया एवं  मु0अ0सं0 684/2016 3,366,376 और एस.सी./एस.टी. एक्ट से संबंधित थे। इन सज़ाओं के कारण समाचार पत्रों और आम जनमानस द्वारा इस न्यायिक कार्रवाई की व्यापक प्रशंसा की गई है। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने उम्मीद जताई कि पवन कुमार कर पाठक भविष्य में भी इसी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

Also Read: UP STF के हत्थे चढ़ा 50,000 का इनामी अपराधी गुरदीप, करोड़ों की ज़मीन ठगी का है मास्टरमाइंड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.