सिद्धार्थनगर: 20 करोड़ की लागत से 7 KM लंबे ‘महदेवा पटनी जंगल मार्ग’ का होगा चौड़ीकरण

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। तेतरी सोहास लोटन मार्ग से जुड़ने वाले महदेवा पटनी जंगल मार्ग का जल्द ही चौड़ीकरण, उच्चीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस 7 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के लिए लगभग ₹20 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। क्षेत्र के राहगीरों और ग्रामीणों के लिए लंबे समय से परेशानी का सबब बनी इस सड़क की दशा अब सुधरने वाली है।

विधायक श्यामधनी राही ने दी जानकारी

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्यामधनी राही ने मंगलवार को ‘संदेश वाहक‘ से खास बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बहुप्रतीक्षित महदेवा पटनी जंगल मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए ₹19 करोड़ 26 लाख 88 हजार (लगभग ₹20 करोड़) की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

विधायक राही ने कहा कि वह कपिलवस्तु विधानसभा के चौमुखी विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने इस विकास कार्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे विकास की गंगा का परिणाम बताया।

विधायक श्यामधनी राही ने इस सौगात के लिए कपिलवस्तु विधानसभा की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर नित्य एक कदम आगे बढ़ रही है।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: यूपी पीसीएस प्री 12 अक्टूबर को: मुख्य सचिव ने दिए नकलविहीन परीक्षा के निर्देश, AI करेगा केंद्रों की निगरानी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.