सिद्धार्थनगर: 336 दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर और सहायक उपकरण वितरित

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित शिक्षा अनुभाग द्वारा विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए उपकरण वितरण कार्यक्रम 2025 का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र, बांसी परिसर में किया गया।

नेताओं ने संयुक्त रूप से किया वितरण

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने संयुक्त रूप से उपकरणों का वितरण किया।

लाभार्थी: कुल 336 दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण प्रदान किए गए।

वितरित उपकरण: बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, ब्रेल किट, सीपी चेयर (Cerebral Palsy Chair) और कान की मशीन जैसे सहायक उपकरण वितरित किए गए।

उपकरण मिलने पर दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

कल्याणकारी योजनाओं पर बल

मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने इस अवसर पर कहा कि सरकार दिव्यांग बच्चों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है और उन्हें कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी बताया कि सरकार दिव्यांग बच्चों की मदद के लिए लगातार सहायक उपकरण मुहैया करा रही है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।

इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरप्पा जी एन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, डीआईओएस अरुण कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी नीरज सिंह, तथा समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक करुणा पति त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति, बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : जाकिर खान

 

Also Read: बाराबंकी के ‘मधुमक्खीवाला’ स्टार्ट-अप को ग्लोबल पहचान, न्यूजीलैंड का प्रतिनिधिमंडल निर्यात में करेगा सहयोग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.