Siddharthnagar News: विकास भवन में सजेगा महिला सुरक्षा मंच, उपाध्यक्ष चारु चौधरी करेंगी समीक्षा
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी आगामी 13 मार्च 2026 को सिद्धार्थनगर जिले के दौरे पर रहेंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के तहत, वे जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगी और संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी।
सीधे उपाध्यक्ष के सामने रख सकेंगी अपनी बात
जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना और महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर लगाम लगाना है। जो महिलाएं किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या समस्या का सामना कर रही हैं, वे सीधे उपाध्यक्ष के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी। मौके पर मौजूद अधिकारियों को शिकायतों के तत्काल समाधान के निर्देश दिए जाएंगे।
अधिकारियों के साथ होगी सख्त समीक्षा
जनसुनवाई के अलावा उपाध्यक्ष महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी। इस दौरान महिला उत्पीड़न से संबंधित लंबित मामलों की स्थिति जांची जाएगी। पीड़ित महिलाओं को मिल रही सरकारी सहायता और कानूनी न्याय की समीक्षा होगी। लापरवाही बरतने वाले विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
प्रशासन की अपील: “अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें”
सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन ने जनपद की सभी महिलाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। यदि आपके पास कोई शिकायत या समस्या है, तो 13 मार्च को निर्धारित समय पर विकास भवन सभागार पहुंचें, ताकि आपकी समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: UP कांग्रेस कार्यालय में सजा होली मिलन समारोह, अविनाश पाण्डेय और अजय राय ने दी बधाई

