सिंगाही खीरी: आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप, शिकायत पर जांच टीम गठित
लखीमपुर खीरी: विकास खंड निघासन के ग्राम अयोध्या पुरवा में बाल विकास परियोजना के तहत बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य में घोर अनियमितता और मानकों का उल्लंघन किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। भवन निर्माण में घटिया गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी (BDO) से की गई है।

निर्माण कार्य में धांधली
नव-निहालों को प्रारंभिक शिक्षा देने के लिए बनाए जा रहे इस आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण में निम्नलिखित रूप से धांधली के आरोप हैं। जिसमें कहा गया कि निर्माण में पीली ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मसाले में बालू (रेत) की मात्रा अधिक है, जिससे भवन की मजबूती खतरे में है।
शिकायत और जांच का आश्वासन
घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की शिकायत मिलने के बाद खंड विकास अधिकारी (BDO) जयेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई की। जयेश कुमार ने बताया कि उन्हें घटिया निर्माण की जानकारी नहीं थी, लेकिन अब मामला संज्ञान में आ गया है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए तुरंत जेई (जूनियर इंजीनियर) और एडीओ पंचायत की एक संयुक्त टीम गठित कर दी है।
कवरेज के दौरान पत्रकारों से अभद्रता
इस मानक विहीन निर्माण की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को भी बाधा का सामना करना पड़ा। प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक पत्रकारों से उलझ गए और घटिया निर्माण सामग्री लगाने के मुद्दे पर अनर्गल वार्तालाप करते हुए उनके कार्य में बाधा उत्पन्न की। पत्रकारों ने इस पूरी घटना और बदसलूकी की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेश कुमार यादव को फोन पर दी है।
रिपोर्ट : विनय कुमार मिश्रा
Also Read: UP BJP में ‘OBC दांव’ तय? बीएल संतोष की रिपोर्ट पर होगा नए अध्यक्ष का ऐलान

