पश्चिम बंगाल के स्कूलों में अब गूंजेगा वंदे मातरम, शुभेंदु सरकार ने जारी किया अनिवार्य गायन का आदेश
Sandesh Wahak Digital Desk: बंगाल की सत्ता में परिवर्तन के साथ ही शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में वंदे मातरम के गायन को अनिवार्य करने की घोषणा की है।
विधानसभा पहुंचने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी सोमवार से सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत का गायन शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशक ने पहले ही आधिकारिक पत्र जारी कर सभी स्कूल प्रमुखों को तत्काल प्रभाव से इसे लागू करने के निर्देश दे दिए हैं।
प्रार्थना सभा की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग
स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कक्षाओं की शुरुआत से पहले होने वाली सुबह की सभा (Assembly) में बच्चों द्वारा वंदे मातरम गाया जाएगा। खास बात यह है कि प्रशासन ने इस नियम के पालन को सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों को पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग और दस्तावेजीकरण करने का भी आदेश दिया है। अब तक बंगाल के स्कूलों में मुख्य रूप से राष्ट्रगान जन गण मन और राज्य गीत बांग्लार माटी बांग्लार जल का ही चलन था, लेकिन अब बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय रचित राष्ट्रगीत के जुड़ने से प्रार्थना सभा का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा।
Also Read: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन

