Ayodhya News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद SIT सक्रिय, बैंकों के लॉकरों पर लगाए जा रहे डिजिटल क्यूआर स्टीकर

Ayodhya News: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे में हुई गड़बड़ी के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने मामले की जांच तेज कर दी है। आईजी किरन एस की अगुवाई में काम कर रही इस टीम में एक फोरेंसिक ऑडिटर को शामिल किया गया है, जो एसबीआई और राम मंदिर ट्रस्ट दोनों के रिकॉर्ड्स का मिलान कर सुरक्षा में कमियों का अध्ययन कर रहे हैं। इस जांच के तहत रामलला के बहुमूल्य आभूषणों और श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई कीमती धातुओं की सुरक्षा के लिए बैंक लॉकरों का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है।

स्कैन करते ही सामने आएगी बहुमूल्य सामानों की सूची

नई व्यवस्था के तहत भारतीय स्टेट बैंक में राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा किराए पर लिए गए लॉकरों पर विशेष कैग (CAG) युक्त क्यूआर कोड स्टीकर लगाए जा रहे हैं। अब किसी भी रैंडम चेकिंग या मिलान के समय लॉकर को बार-बार खोलकर सामान निकालने और गिनने की आवश्यकता नहीं होगी; केवल स्टीकर स्कैन करते ही लॉकर के भीतर रखे सामान का विवरण रिकॉर्ड से मैच हो जाएगा।

दो दिनों तक अयोध्या में डेरा डालने के बाद एसआईटी टीम ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है। इससे पहले ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अन्य सहयोगियों की मौजूदगी में लॉकरों के सामान की वीडियोग्राफी और विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर बैंक और ट्रस्ट दोनों के पास सुरक्षित रखवाई जा चुकी है।

Also Read: Amethi News: मट्टन नाला उफान पर, सैकड़ों गांवों की फसलें जलमग्न, बर्बादी की आशंका से किसान चिंतित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.