सीतापुर: अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, युवक की दर्दनाक मौत

सीतापुर, लहरपुर: कोतवाली क्षेत्र के दुर्गीपुरवा गांव के निकट शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरी पूरवा लच्छन नगर निवासी अरुण राज (18 वर्ष) पुत्र गौरी शंकर शनिवार देर रात अमितिया गांव से जनरेटर लादकर अपने गांव गौरी पूरवा लौट रहे थे। दुर्गीपुरवा मोड़ पर अचानक उनका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से घायल अरुण राज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद खाई में पलटे ई-रिक्शा को बाहर निकाला।

 

 

Also Read: दिवाली से पहले यूपी पुलिस का बड़ा अभियान, DGP राजीव कृष्ण ने जारी किए नए आदेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.