सीतापुर: सरैया में ‘संदेश वाहक’ के नए कार्यालय का आगाज, संपादक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Sandesh Wahak Digital Desk: ग्रामीण क्षेत्रों की खबरों को मजबूती से उठाने और स्थानीय संवाददाताओं को एक बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को सीतापुर जिले के सरैया कादीपुर में ‘संदेश वाहक‘ समाचार पत्र के कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर स्थित इस नए कार्यालय का शुभारंभ अखबार के संपादक सूर्यकांत त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।

सीतापुर: सरैया में 'संदेश वाहक' के नए कार्यालय का आगाज

संवाददाता तेजभान सिंह यादव के प्रयासों की सराहना

उद्घाटन समारोह के दौरान संपादक सूर्यकांत त्रिपाठी के साथ जनरल मैनेजर जफर अली, ब्यूरो चीफ संदीप श्रीवास्तव और दूसरा टाइम्स के ब्यूरो चीफ श्याम प्रकाश शुक्ल भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में संपादक ने कार्यालय प्रभारी और ब्लॉक पहला के संवाददाता तेजभान सिंह यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के कार्यालय खुलने से न केवल पत्रकारों को काम करने में आसानी होगी, बल्कि आम जनता की समस्याओं को भी प्रमुखता से जगह मिलेगी।

सीतापुर: सरैया में 'संदेश वाहक' के नए कार्यालय का आगाज

 

पत्रकारिता की चुनौतियों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों के सामने आने वाली रोजमर्रा की कठिनाइयों और सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने एकजुट होकर निर्भीक पत्रकारिता करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जितेंद्र कुमार वर्मा ने किया।

सीतापुर: सरैया में 'संदेश वाहक' के नए कार्यालय का आगाज

क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पत्रकारिता जगत के साथ-साथ स्थानीय राजनीति और समाज सेवा से जुड़े कई दिग्गज शामिल हुए। समारोह में मुख्य रूप से पंकज गुप्ता, अवधेश कुमार शुक्ल, प्रदीप कुमार, राकेश मिश्रा, श्रीश रस्तोगी, पंकज यादव, सुधीर श्रीवास्तव, अनुज जैन, आयुष जैन, दीपक गुप्त, अर्पित गुप्ता, रामगोपाल, जियाउल हक, अनवर अली, सुनील वर्मा और गीतेश यादव समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सीतापुर: सरैया में 'संदेश वाहक' के नए कार्यालय का आगाज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.