Sitapur News: जेल में बंद सांसद राकेश राठौर से मिलेंगे अजय राय, इस दिन होगी मुलाकात

Sandesh Wahak Digital Desk: सीतापुर जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी भी मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर 17 जनवरी को शहर कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने सांसद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब तक किसी बड़े कांग्रेसी नेता ने उनसे मुलाकात नहीं की है। अब अजय राय ने सांसद से मिलने का संदेश भेजा है। वह सोमवार को दोपहर 12 बजे मिलना चाहते हैं। जेल प्रशासन मुलाकात की तैयारी करने में लगा है।

बता दें कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राकेश राठौर को एक रेप केस में आरोप के चलते गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, उसी समय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तो वहीं 29 जनवरी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच ने यौन शोषण के आरोपी राकेश राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

गौरतलब है कि पुलिस ने 17 जनवरी को एक महिला की शिकायत के बाद सांसद राकेश राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि राठौर शादी का झांसा देकर पिछले चार सालों से उसका यौन शोषण कर रहे हैं।

महिला का आरोप है कि कांग्रेस सांसद ने उसे राजनीति में भविष्य बनाने का झांसा भी दिया था। पीड़ित महिला का कहना है कि अब कांग्रेस सांसद पीछे हट रहे हैं और उन्हें धमकी भी दे रहे हैं। बता दें कि पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

Also Read: मिल्कीपुर में सीएम योगी ने भरी चुनावी हुंकार, सपा प्रत्याशी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Get real time updates directly on you device, subscribe now.