Sitapur News: एंटी करप्शन टीम ने चौकी प्रभारी को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, मचा हड़कंप
Sandesh Wahak Digital Desk: मंगलवार को सीतापुर में एंटी करप्शन टीम ने एक पुलिस चौकी प्रभारी को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी ने एक मामले में रिपोर्ट लगाने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी।
लखनऊ की टीम ने बिछाया जाल
यह मामला सिधौली कोतवाली क्षेत्र की चौड़िया पुलिस चौकी का है। एंटी करप्शन टीम ने चौकी प्रभारी अरुण शर्मा को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। पीड़ित व्यक्ति ने घूस मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत के आधार पर लखनऊ से आई टीम ने जाल बिछाया और चौकी प्रभारी अरुण शर्मा को पैसे लेते समय गिरफ्तार कर लिया।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस कार्रवाई की सूचना मिली है और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने पुष्टि की है कि एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी को पकड़ा है। आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Also Read: Lucknow News: सहारा सिटी पर लखनऊ नगर निगम का कब्जा, 130 एकड़ में फैला है साम्राज्य

