Sitapur News: बसपा में जाने की अटकलों पर आजम खान ने लगाया विराम, बोले- मैंने किसी के साथ अन्याय नहीं किया
Sitapur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान मंगलवार को लगभग दो साल बाद सीतापुर जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जो उनसे मिलने पहुंचे थे।
आजम खान से जब बसपा में जाने की अटकलों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह तो अनुमान लगाने वाले बताएं। मेरी तो जेल में किसी से बात भी नहीं हुई है। उन्होंने बदले की राजनीति पर भी जवाब दिया और कहा, बदले की राजनीति तब शुरू होती है जब मैंने किसी को नुकसान पहुंचाया हो। मैंने सभी के साथ अच्छा व्यवहार किया है। कोई यह दावा नहीं कर सकता कि मैंने किसी के साथ अन्याय किया है।
आज़म ख़ान साहब का जेल से छूटने के बाद काफिला रामपुर की तरफ़ जाता हुआ।
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) September 23, 2025
अखिलेश यादव ने दी बधाई
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आजम खान की रिहाई पर सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, आजम खान की रिहाई उनके और उनके परिवार के साथ-साथ उन सभी के लिए खुशी की बात है, जो ‘इंसाफ’ में विश्वास रखते हैं।
जेल से रिहा होने के बाद आजम खान अपने बेटे अदीब और अब्दुल्ला के साथ सीतापुर से रवाना हुए। रास्ते में शाहजहांपुर में उन्होंने अपना काफिला रुकवाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।
Also Read: आजम खान की रिहाई पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, पुलिस ने 73 गाड़ियों का काट दिया तगड़ा चालान

