Sitapur News: सांसद अशोक रावत ने किया जन औषधि केंद्र का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी सस्ती दवाएं

Sandesh Wahak Digital Desk: सीतापुर के मिश्रिख में अब मरीजों को सस्ती और अच्छी दवाएं आसानी से मिल सकेंगी। सांसद अशोक कुमार रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मिश्रिख में एक नए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा फायदा

सांसद अशोक कुमार रावत ने कहा कि यह जन औषधि केंद्र ग्रामीणों को कम दाम पर बेहतर क्वालिटी की दवाइयां उपलब्ध कराएगा, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा। उन्होंने इस केंद्र को खुलवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. प्रखर श्रीवास्तव के प्रयासों की सराहना की।

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि इस केंद्र के खुलने से अब मरीजों को दवाइयां खरीदने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस केंद्र में सभी जरूरी दवाएं कम दाम पर मिलेंगी, जिससे इलाज का खर्च काफी कम हो जाएगा। इस मौके पर सांसद के साथ स्वास्थ्य केंद्र की पूरी टीम, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

 

Also Read: Sitapur News: बाघ के हमले में मारे गए युवक के परिजनों को मिली 4 लाख की सहायता राशि

Get real time updates directly on you device, subscribe now.