सीतापुर: ‘मिशन शक्ति’ के तहत पुलिस ने दिखाई तत्परता, बहराइच से लापता किशोरी को किया बरामद

सिधौली (सीतापुर): उत्तर प्रदेश में जारी ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत सिधौली पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए घर से लापता हुई एक किशोरी को सकुशल ढूंढ निकाला और उसके परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस की इस मानवीय पहल और सक्रियता की क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है। जनपद बहराइच के सोहरवा निवासी सुरेश की पुत्री गोरी बीते दिनों घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

सिधौली कस्बे में गश्त के दौरान मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक (SI) आस्था शर्मा, महिला आरक्षी पूजा और कीर्ति गुप्ता की नजर रोती हुई एक बालिका पर पड़ी। पूछताछ करने पर बालिका घबरा गई और ठीक से अपना पता नहीं बता पा रही थी।

एसआई आस्था शर्मा और उनकी टीम ने मैन्युअल साक्ष्यों और बालिका द्वारा दिए गए छोटे-छोटे संकेतों के आधार पर तफ्तीश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस बालिका के परिजनों तक पहुंचने में सफल रही।

कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद, किशोरी को उसके मामा सुनील कुमार (निवासी धरौली, थाना संदना) को सुरक्षित सौंप दिया गया। अपने बीच पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट : संदीप श्रीवास्तव

 

Also Read: सीतापुर डबल मर्डर केस: पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.