गाजा में हालात बेकाबू, यूएन महासचिव ने की तत्काल युद्धविराम की मांग
Sandesh Wahak Digital Desk: इजरायल और हमास के बीच गाजा में चल रहा संघर्ष अब नागरिकों के लिए मौत का खतरा बन गया है। इस भयावह स्थिति को देखते हुए, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा में तुरंत युद्धविराम लागू करने और सभी बंधकों को बिना शर्त रिहा करने की अपील की है। गुटेरेस की यह अपील इजरायल द्वारा गाजा शहर पर पूर्ण नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे बड़े सैन्य अभियान के बाद आई है।
गुटेरेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, गाजा में होने वाली मौत और तबाही से बचना बेहद जरूरी है। इसके लिए तत्काल युद्धविराम और सभी बंधकों की बिना शर्त रिहाई जरूरी है। उन्होंने इजरायल को पश्चिमी तट में अवैध बस्तियां बनाने से भी रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ये बस्तियां अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हैं और ये पश्चिमी तट को विभाजित कर देंगी।
क्यों हो रही है यह जंग
गाजा में यह जंग 7 अक्टूबर, 2023 से चल रही है, जब हमास ने इजरायल पर अचानक हमला कर दिया था। इसके बाद से, इजरायल ने हमास को पूरी तरह खत्म करने के उद्देश्य से गाजा पर लगातार हवाई हमले किए हैं। इन हमलों से गाजा शहर पूरी तरह तबाह हो चुका है और नागरिकों का जीवन मुश्किल हो गया है।
Also Read: ‘वाराणसी में वोट चोरी का इनाम मिला कमिश्नर को’, अजय राय का PM मोदी पर हमला

