Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल इस दिन करेंगे शादी, महाराष्ट्र में होंगे समारोह

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना जल्द ही अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति संगीतकार और डायरेक्टर पलाश मुच्छल के साथ नवंबर 2025 में शादी के बंधन में बंधेंगी। यह शादी इस साल की सबसे चर्चित सेलेब्रिटी वेडिंग्स में से एक मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, शादी समारोह की शुरुआत 20 नवंबर को स्मृति के होमटाउन सांगली (महाराष्ट्र) से होगी। समारोह को सादगी और निजी रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है।

Smriti Mandhana Wedding

परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बाद मुंबई और इंदौर में रिसेप्शन होने की संभावना है।

स्मृति और पलाश की मुलाकात करीब पांच साल पहले हुई थी। दोनों ने 2019 में डेटिंग शुरू की, और जुलाई 2024 में अपनी रिलेशनशिप की 5वीं सालगिरह पर एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए इसे सार्वजनिक किया था।

पलाश ने हाल ही में एक इंटरव्यू में मजाकिया लहजे में कहा था कि “स्मृति जल्द ही इंदौर की बहू बनेंगी।” हालांकि उन्होंने शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वहीं, पलाश की बहन और प्रसिद्ध सिंगर पलक मुच्छल ने भी इंटरव्यू में स्मृति की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा,

“स्मृति मंधाना मेरे सबसे करीबी रिश्तों में से एक हैं। वो न सिर्फ एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं, बल्कि एक शानदार इंसान भी हैं। मुझे उन पर गर्व है — वो मेरी सबसे अच्छी दोस्त जैसी हैं।”

स्मृति मंधाना, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को कई यादगार जीत दिलाई हैं, इस समय महिला वनडे वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं।

वर्ल्ड कप के बाद वह अपनी शादी की तैयारियों में जुटेंगी।

फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर #SmritiMandhanaWedding ट्रेंड करने लगा है।

क्रिकेट और संगीत की इस अनोखी जोड़ी की शादी को लेकर अब हर कोई बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।

Also Read: IPL 2026 से पहले KKR मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज खिलाड़ी को मिली हेड कोच की जिम्मेदारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.