स्मृति मंधाना ने की पलाश मुच्छल से अपनी शादी रद्द करने की घोषणा, कॅरियर पर करेंगी फोकस

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को एक चौंकाने वाली घोषणा कर दी है। उन्होंने संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी रद्द होने की पुष्टि की है। पिछले कुछ हफ्तों से चल रहीं अटकलों के बीच, मंधाना ने सार्वजनिक बयान जारी कर इस रिश्ते के अचानक खत्म होने की खबर दी।

स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को निजी बनाए रखने की इच्छा जताते हुए लिखा, मुझे यह साफ करना है कि शादी कैंसिल हो गई है। मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूँ।

उन्होंने लोगों और मीडिया से अपील की है कि इस मुश्किल समय में दोनों परिवारों की प्राइवेसी (निजता) का सम्मान किया जाए, ताकि वे शांति और सम्मान के साथ इस स्थिति से निपट सकें और अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।

अपने बयान में, मंधाना ने साफ किया कि इस व्यक्तिगत झटका का असर उनके खेल पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने अपने क्रिकेट कॅरियर के प्रति अपने समर्पण को दोहराते हुए जोर देकर कहा, मेरा मानना है कि हम सभी को चलाने वाला एक बड़ा मकसद है और मेरे लिए वह हमेशा अपने देश का उच्चतम स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है।

मैं उम्मीद करती हूँ कि मैं भारत के लिए खेलती रहूँगी और ट्रॉफियां जीतूँगी, और मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा। यह व्यक्तिगत घोषणा निश्चित रूप से उनके प्रशंसकों के लिए एक झटका है, लेकिन उन्होंने अपने मजबूत इरादों से यह स्पष्ट कर दिया है कि उनका सारा ध्यान अब देश के लिए खेलने पर है।

Also Read: रूस में बिकेगा पतंजलि का उत्पाद, बाबा रामदेव के समूह ने रूसी सरकार के साथ किया बड़ा समझौता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.