‘इतना बड़ा, कुछ नहीं हुआ…’, महाकुंभ की भगदड़ पर हेमा मालिनी का बयान

Hema Malini Statement on Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर विपक्ष जोरशोर से यूपी सरकार पर हमलावर है। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है। इस बीच मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी का अजीबोगरीब बयान सामने आया है।

हेमा मालिनी ने कहा कि “हम भी कुंभ गए, हमने अच्छे से स्नान किया था। ये सही है कि घटना हुई है, लेकिन ये कोई इतना-बड़ा भी नहीं हुआ था। इतना बड़ा है क्या है वो मुझे नहीं मालूम है। इसे ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। इसे सही तरीके से मैनेज कर लिया गया है। बहुत भीड़ आ रही है, इसलिए उसे मैनेज करना कठिन है।

उनसे जब पूछा गया कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि महाकुंभ में सेना लगा देनी चाहिए तो इस पर हेमा मालिनी ने कहा कि उनका तो काम है ऐसा कहना। बहुत अच्छे से संभाल रहे हैं। इतने लोग आ रहे हैं कि उन्हें मैनेज नहीं करना कठिन हैं।

वहीं जब उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाकुंभ में स्नान को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो तो महाकुंभ जाएंगे। जब वहां सबकुछ ठीक है, इसीलिए तो वह जा रहे हैं।

Also Read: UP News: 70 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुई महिला PCS अधिकारी, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.