Health Tips: भीगे बादाम या अखरोट, दिमाग के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद

Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद और एक्टिव बने रहना हम सभी की प्राथमिकता बन गया है। ऐसे में अच्छी सेहत के लिए सही पोषण बेहद ज़रूरी है, और जब बात ब्रेन हेल्थ की आती है, तो ड्राई फ्रूट्स सबसे पहले जहन में आते हैं। बादाम और अखरोट दोनों ही पोषण से भरपूर सुपरफूड्स हैं, जो दिमाग को तेज और सक्रिय बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

लेकिन सवाल ये उठता है कि याददाश्त बढ़ाने और मस्तिष्क की बेहतर कार्यक्षमता के लिए इनमें से कौन सा ड्राई फ्रूट ज़्यादा असरदार है? आइए जानते हैं इन दोनों के फायदों की तुलना करके।

पोषण की तुलना, बादाम बनाम अखरोट

बादाम में प्रोटीन, मैग्नीशियम और विटामिन E भरपूर मात्रा में होते हैं। यह न सिर्फ मांसपेशियों और नर्व सिस्टम को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि ब्रेन को फोकस करने और मेमोरी को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। वहीं अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व मस्तिष्क की कोशिकाओं को पोषण देने, सूजन कम करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। खास बात यह है कि अखरोट के सेवन से ब्रेन की प्रोसेसिंग पावर और सीखने की क्षमता में भी सुधार होता है।

अखरोट क्यों हो सकते हैं ज्यादा असरदार

अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्रेन की न्यूरोलॉजिकल हेल्थ को बूस्ट करता है।

यह ब्रेन में सूजन को कम करने में मदद करता है, जिससे मानसिक थकान और स्ट्रेस घटता है।

रिसर्च के अनुसार, ओमेगा-3 याददाश्त सुधारने और ब्रेन फंक्शन को एक्टिव बनाए रखने में कारगर है।

बादाम क्यों हैं ब्रेन के लिए बेहतर

बादाम में विटामिन E अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो ब्रेन की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है।

इसमें मौजूद मैग्नीशियम ब्रेन सिग्नलिंग में सुधार करता है, जिससे फोकस और मेमोरी बेहतर होती है।

प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के साथ यह लॉन्ग टर्म एनर्जी भी देता है, जो मानसिक थकावट को दूर करता है।

Also Read: Health Tips: स्लिप डिस्क क्या है, जानिए कारण, लक्षण और आयुर्वेदिक समाधान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.