उत्तर प्रदेश में अब फ्री में लगेंगे सोलर पैनल, उपभोक्ताओं को मिलेगा बड़ा फायदा

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में अब घर की छतों पर सोलर पैनल लगवाना और भी आसान और सस्ता हो गया है। सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए आवेदन और पंजीकरण शुल्क पूरी तरह से खत्म कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा।

अब तक सोलर पैनल लगवाने के लिए 1 किलोवाट से 10 किलोवाट तक के कनेक्शन पर ₹250 का आवेदन शुल्क और ₹1000 का पंजीकरण शुल्क लगता था, जिसे अब माफ कर दिया गया है। यानी सीधे-सीधे ₹1250 की बचत होगी।

इसके अलावा, जिन उपभोक्ताओं के पास अपना मीटर है और वे उसकी जांच करवाते हैं, उनसे लिया जाने वाला ₹400 का शुल्क भी हटा दिया गया है। ऐसे में, जो लोग अपना मीटर खुद लाते हैं, उन्हें कुल ₹1650 का फायदा होगा।

पावर कॉरपोरेशन के निदेशक (वाणिज्य) प्रशांत वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी बिजली वितरण निगमों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि उपभोक्ताओं को इन नई छूटों का पूरा लाभ मिले।

यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 फरवरी 2024 को शुरू की गई इस योजना को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए लिया गया है। इस योजना के तहत सोलर पैनल की लागत पर 40% तक की छूट भी दी जाती है।

Also Read: Gonda News:  जा पर कृपा ‘कप्तान’ की होई, ता पर…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.