जूते पहनने पर ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, करवा चौथ पर पति जहीर इकबाल के साथ मस्जिद की तस्वीरें शेयर करना पड़ा भारी

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल हाल ही में अपने नए फ़ोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। सोनाक्षी ने करवा चौथ के मौके पर अबू धाबी की मशहूर शेख जायद ग्रैंड मस्जिद से ज़हीर के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी ने हरे रंग का दुपट्टा ओढ़ा हुआ था। हालांकि, इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया यूज़र्स ने कुछ ऐसा नोटिस किया, जिसके कारण यह कपल ट्रोलिंग का शिकार हो गया।

सोनाक्षी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में नेटिज़न्स ने ध्यान दिया कि सोनाक्षी और ज़हीर दोनों ने जूते पहने हुए थे। मस्जिद में जूते-चप्पल पहनने को लेकर कई यूज़र्स ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए उन्हें सिखाया कि मस्जिद में जूते पहनकर नहीं जाते हैं। इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने तुरंत ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।

एक्ट्रेस ने लिखा, इसीलिए हम जूतों के साथ अंदर नहीं गए। ध्यान से देखिए, हम मस्जिद के बाहर ही हैं। अंदर जाने से पहले उन्होंने हमें जूते उतारने के लिए जगह दिखाई थी और हमने जूते उतारकर वहाँ रख दिए थे। इतना तो हमें भी पता है। चलिए, अब आगे बढ़िए। सोनाक्षी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- थोड़ा सा सुकून मिला, यहीं अबू धाबी में।

https://twitter.com/MR_COOL77777/status/1976672234166223104

करवा चौथ पर मस्जिद की तस्वीरें

सोनाक्षी सिन्हा को करवा चौथ के मौके पर मस्जिद से तस्वीरें शेयर करने पर भी कई यूज़र्स ने ट्रोल किया। कई लोगों ने इसे लेकर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की। हालांकि, कई यूज़र्स सोनाक्षी के बचाव में भी उतरे। एक यूज़र ने कमेंट किया, सोनाक्षी और दीपिका, दोनों एक ही मस्जिद गईं और दोनों अपने पतियों के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। क्या हम उन्हें ट्रोल करना बंद कर सकते हैं और उन्हें शांति से जीने दे सकते हैं। एक अन्य यूज़र ने लिखा, मंदिर हो या मस्जिद, दोनों जगह सिर ढकना एक आध्यात्मिक बात है। फिर चाहे आप हिंदू हों या मुसलमान।

बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को भी इसी मस्जिद में हिजाब पहनने और फ़ोटोशूट को लेकर ट्रोल किया गया था। सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने पिछले साल जून में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी आयोजित की थी।

Also Read: मायावती का भाजपा से यह नया रिश्ता क्या कहलाता है…?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.