चुनौती भरे रोल और बायोपिक करना चाहती हैं सोनाक्षी सिन्हा

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्म के बारे में बात की, बल्कि एक्टिंग को लेकर अपनी ख्वाहिशों और भविष्य की योजनाओं पर भी खुलकर चर्चा की।

कैसे रोल चाहती हैं सोनाक्षी

सोनाक्षी कहती हैं कि मैं ऐसे किरदार की तलाश में हूं जो मुझे चुनौती दे। वह किरदार जो मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकाले। पिछले 9 साल से अलग-अलग तरह के रोल करने का प्रयास कर रही हूं।

भविष्य की योजनाएं

सोनाक्षी ने बताया, मैं एक पीरियड ड्रामा या बायोपिक करना चाहूंगी। मैंने ‘हीरामंडी’ जैसी पीरियड सीरीज तो की है, लेकिन अभी तक बायोपिक नहीं मिली। ‘सन ऑफ सरदार 2’ फिल्म के सीक्वल में न होने पर सोनाक्षी ने कहा, शायद कहानी अब किसी और दिशा में जा रही है। मैं इस बदलाव को समझती और सम्मान करती हूं।

Also Read: द फैमिली मैन 3 का टीज़र रिलीज: श्रीकांत तिवारी की फिर हुई जोरदार वापसी, नए चेहरे और नई कहानी ने बढ़ाया क्रेज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.