सोनम कपूर ने स्टाइलिश अंदाज में किया दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान, स्प्रिंग 2026 में होगी डिलीवरी
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है! उनकी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार माँ बनने जा रही हैं। सोनम कपूर ने अपने पति और बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है।
सोनम कपूर ने इस बार अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान बेहद स्टाइलिश और शानदार अंदाज़ में किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। तस्वीरों के साथ उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा: “मदर” (Mother)।
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट लुक में सोनम एक बार फिर फैशन आइकन के रूप में छाई रहीं। उन्होंने हॉट-पिंक प्योर वूल का एक एलिगेंट सूट पहना, जिसके शोल्डर ओवरसाइज़्ड और पैडेड थे। फैंस ने तुरंत नोटिस किया कि उनका यह लुक दिवंगत प्रिंसेस डायना के सिग्नेचर स्टाइल से काफी मिलता-जुलता था, जिसे सोनम ने एक खूबसूरत ट्रिब्यूट दिया।

सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह भी कन्फर्म किया कि उनकी डिलीवरी स्प्रिंग 2026 (Spring 2026) में होने की उम्मीद है। यह खबर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।
Also Read: शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने यूनुस सरकार को बताया गैरकानूनी, PM मोदी का जताया आभार

