इंदौर नाले से मिला सोनम का लैपटॉप और पिस्टल, राजा हत्याकांड की गुत्थी सुलझने के करीब

Sandesh Wahak Digital Desk: इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में बड़ा मोड़ आ गया है। बुधवार को पुलिस को ओल्ड पलासिया इलाके के एक नाले से सोनम रघुवंशी का लैपटॉप और राजा की हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद हुई है। ये दोनों अहम सबूत अब इस केस को 99% तक सुलझा सकते हैं।

पुलिस और क्राइम ब्रांच बीते दो दिनों से सोनम के लैपटॉप को ढूंढ रही थी। आज सुबह आरोपी शिलोम जेम्स की निशानदेही पर नाले से लैपटॉप बरामद किया गया। शिलोम ने खुद कबूला कि इसी लैपटॉप को उसने नाले में फेंका था। साथ ही, उसी नाले में एक पिस्टल भी मिली, जिसे आरोपियों ने राजा की हत्या के लिए खरीदा था।

तीनों आरोपियों का आमना-सामना

शिलांग से आई एसआईटी और इंदौर क्राइम ब्रांच ने लोकेंद्र, शिलोम और बल्लू का आमना-सामना कराया। इनसे गहन पूछताछ हुई। पुलिस अभी भी राजा की सोने की चेन, मांगसूत्र, और उस मिस्ट्री बैग की तलाश में है, जिसमें कहा जा रहा है कि 5 लाख रुपये थे।

क्या है पूरा मामला

राजा रघुवंशी, इंदौर के एक युवा ट्रांसपोर्ट कारोबारी, की हत्या 23 मई 2025 को मेघालय के शिलांग में हनीमून के दौरान कर दी गई थी। उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर अपने प्रेमी राज कुशवाह और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश के तहत हत्या करवाने का आरोप है।

Also Read: Lucknow: डीएम विशाख पहुंचे नादरगंज, जल निकासी और जाम की समस्याओं पर लिया जायजा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.