सोनम वांगचुक के पाकिस्तान से थे संबंध, लद्दाख के DGP का बड़ा खुलासा

Sandesh Wahak Digital Desk: लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर लद्दाख पुलिस के डीजीपी एस डी सिंह जामवाल ने एक बड़ा और गंभीर खुलासा किया है। डीजीपी ने शनिवार को आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक के पाकिस्तान से संबंध हो सकते हैं, और उनकी पड़ोसी देशों की यात्राओं पर गंभीर चिंता जताई।

सोनम वांगचुक को शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार कर जोधपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। वांगचुक ने इन आरोपों और गिरफ्तारी को मांगों पर ध्यान न देने की साज़िश का हिस्सा बताया है।

पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी से था संपर्क

लेह में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीजीपी एस डी सिंह जामवाल ने एक चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने कहा, हमने हाल ही में एक पाकिस्तानी पीआईओ (PIO) को गिरफ्तार किया है जो सीमा पार रिपोर्ट भेज रहा था। हमारे पास इसके रिकॉर्ड हैं। वह (सोनम वांगचुक) पाकिस्तान में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और बांग्लादेश भी गए थे। इससे गंभीर सवाल उठते हैं। मामले की जांच चल रही है।

डीजीपी ने यह भी आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक ने 24 सितंबर को लेह में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काई, जिसमें वाहनों और स्थानीय भाजपा कार्यालय में आग लगाने से चार लोगों की मौत हो गई और लगभग 80 लोग घायल हो गए।

भड़काऊ भाषण और फंडिंग की जाँच

डीजीपी जामवाल ने कहा कि सोनम वांगचुक का भड़काने का इतिहास रहा है। उन्होंने अरब स्प्रिंग, नेपाल और बांग्लादेश का ज़िक्र किया है। उन्होंने बताया कि सरकार लद्दाख में हालिया अशांति के लिए वांगचुक को जिम्मेदार मानती है और उन पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया है।

Also Read: केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों को दी बड़ी राहत, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के लिए PM किसान की 21वीं किस्त जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.