सोनिया गांधी दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सोमवार शाम दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी की हालत फिलहाल ठीक है और घबराने जैसी कोई बात नहीं है। उन्हें विशेषज्ञों की एक टीम की कड़ी निगरानी में रखा गया है।
सोनिया गांधी को अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विभाग (Chest Medicine Department) में भर्ती किया गया है। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि उन्हें चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें पिछले कुछ समय से खांसी की पुरानी समस्या (Chronic Cough) है, जिसके चलते उन्हें सांस लेने में असहजता महसूस हो रही थी।
अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि यह एक रूटीन चेकअप (Routine Check-up) का हिस्सा है। सोनिया गांधी अक्सर अपनी सेहत की जांच के लिए अस्पताल आती रहती हैं। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर की वजह से उन्हें खांसी और चेस्ट इन्फेक्शन की समस्या बार-बार परेशान करती है। डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी है ताकि उनके सभी जरूरी टेस्ट और ऑब्जर्वेशन किए जा सकें।
Also Read: कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

