राजपाल यादव की बेबसी देख पिघला सोनू सूद का दिल, फिल्म में काम और साइनिंग अमाउंट का किया ऐलान
Sandesh Wahak Digital Desk: मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल जाने से ठीक पहले राजपाल का एक बेहद भावुक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने अपनी कंगाली और अकेलेपन का दर्द बयां किया था। इस दुखभरी दास्तां को सुनकर सोनू सूद उनके समर्थन में उतर आए हैं।
सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर राजपाल यादव के प्रति एकजुटता दिखाते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा। सोनू ने न सिर्फ राजपाल को अपनी अगली फिल्म ऑफर की, बल्कि उन्हें एक साइनिंग अमाउंट देने का भी वादा किया। सोनू ने कहा कि यह मदद कोई दान-पुण्य नहीं, बल्कि एक शानदार कलाकार के प्रति प्रोफेशनल सम्मान है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों से गुजारिश की कि वे भी राजपाल को काम और छोटे साइनिंग अमाउंट के जरिए सपोर्ट करें, जिसे भविष्य के प्रोजेक्ट्स में एडजस्ट किया जा सके। सोनू के मुताबिक, जब अपना कोई मुश्किल में हो, तो उसे अहसास दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार हैं।
Rajpal Yadav is a gifted actor who has given years of unforgettable work to our industry. Sometimes life turns unfair, not because of talent, but because timing can be brutal. He will be part of my film, and I believe this is the moment for all of us..producers, directors,…
— sonu sood (@SonuSood) February 10, 2026
राजपाल का वो बयान जिसने सबको झकझोर दिया
तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव ने अधिकारियों के सामने अपना दर्द साझा किया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने दोस्तों से मदद मांगी, तो उन्होंने भर्रायी आवाज में कहा, सर, यहाँ हम सब अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं होता। मुझे इस मुश्किल का सामना खुद ही करना होगा। उन्होंने यहाँ तक कहा कि उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है और जेब बिल्कुल खाली है।
Also Read: डिजिटल धोखाधड़ी पर Supreme Court सख्त, साइबर लूट पर SOP बनाने का निर्देश

