साउथ स्टार संतोष बलराज का 34 साल की उम्र में निधन
Sandesh Wahak Digital Desk: साउथ सिनेमा से पिछले कुछ समय से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। अब मशहूर कन्नड़ अभिनेता संतोष बलराज का 34 साल की कम उम्र में निधन हो गया है, जिससे साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। अनेकल बलराज के बेटे संतोष को कुछ दिनों पहले पीलिया (जॉन्डिस) के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
2009 में शुरू किया था फिल्मी करियर
संतोष बलराज ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 की फिल्म ‘केम्पा’ से की थी, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह ‘करिया 2’, ‘गणपा’ और हाल ही में 2024 में आई फिल्म ‘सत्यम’ में भी नजर आए। संतोष ने ज्यादातर कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम करके दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। उनके अचानक निधन से फैंस और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

पिता का भी हो चुका है निधन
यह दुखद बात है कि संतोष के पिता और जाने-माने फिल्म निर्माता अनेकल बलराज का भी इसी साल 15 मई को बेंगलुरु में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। संतोष अपनी माँ के साथ रहते थे और उनकी शादी नहीं हुई थी।
Also Read: Kanpur News: भू-माफिया और वसूलीबाज गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान

