सपा का BJP विधायक केतकी सिंह को नोटिस, 5 करोड़ हर्जाने की मांग, जानिए पूरा मामला

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बांसडीह सीट से भाजपा विधायक केतकी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उनके एक हालिया बयान को लेकर उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है और 5 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।

यह नोटिस सपा की अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील कृष्ण कन्हैया पाल की ओर से भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि 3 सितंबर 2025 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केतकी सिंह ने सपा और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी की थी।

नोटिस के अनुसार, यदि विधायक केतकी सिंह 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से और लिखित में बिना शर्त माफी नहीं मांगती हैं, तो उनके खिलाफ मानहानि का दीवानी और आपराधिक मुकदमा दायर किया जाएगा। इसमें उनसे कम से कम 5 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा जाएगा। यह नोटिस ऐसे समय में आया है जब राजनीतिक बयानबाजी को लेकर दलों के बीच कानूनी लड़ाई तेज हो गई है। अब देखना यह है कि भाजपा विधायक इस नोटिस पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं।

Also Read: लखनऊ में नगर निगम की लापरवाही से बड़ा हादसा, नाली निर्माण के दौरान दीवार गिरी, चार मजदूर दबे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.