सपा नेता आजम खां को जेल में नहीं मिली ए-क्लास की सुविधा, जेल प्रशासन ने लौटाए घर के कंबल

रामपुर: पैन कार्ड मामले में सात साल की सजा मिलने के बाद जेल भेजे गए समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खां ने जेल प्रशासन से ए-कैटेगरी की जेल और घर से कंबल लाने की मांग की है, जिसे नियमों का हवाला देते हुए ठुकरा दिया गया।

​नियमों को लेकर नाराजगी

​जेल सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात को आजम खां ने अपने और अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के लिए घर से कंबल लाने की मांग की। जब परिवार के लोग कंबल लेकर जेल पहुंचे, तो जेल प्रशासन ने नियमों के तहत उन्हें अंदर ले जाने से मना कर दिया। मना किए जाने पर आजम खां कथित तौर पर जेल स्टाफ पर नाराज़ भी हुए।

​’बी’ कैटेगरी की जेल में बिताई रात

​रामपुर जेल, जहां आजम खां को रखा गया वह, बी’ कैटेगरी की जेल है, जबकि उन्होंने अदालत से ए’ कैटेगरी की जेल में रखने का अनुरोध किया था।

​जेल अधीक्षक राजेश यादव ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि आजम खां और अब्दुल्ला आजम ने घर से कंबल लाने की मांग की थी। परिवार कंबल लेकर पहुंचा, लेकिन जेल नियमों के अनुसार उन्हें वापस कर दिया गया। रामपुर जेल बी कैटेगरी में आती है।

​जेल प्रशासन के अनुसार, आजम खां को सोमवार और मंगलवार दोनों दिन जेल में बना हुआ ही खाना दिया गया, जिसे उन्होंने खा लिया। आजम खां को बैरक नंबर एक में रखा गया है।

Also Read: PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त आज होगी जारी, यूपी के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.