Ambedkar Nagar News: सपा विधायक राम अचल राजभर पर लगा जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार

Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक राम अचल राजभर पर एक ग्रामीण की जमीन कब्जाने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायतकर्ता राम भजन राजभर ने सीधे एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय के लिए गुहार लगाई है।

पीड़ित राम भजन राजभर का आरोप है कि विधायक राम अचल राजभर अपने सहयोगियों के साथ उसके घर पहुँचे और उसे धमकाया। पीड़ित का कहना है कि विधायक और उनके बेटे संजय राजभर मिलकर उसकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।

विवादित जमीन विधायक राम अचल राजभर के महाविद्यालय के पास स्थित है, जिस पर कब्जा कर जबरन बैनामा कराने का दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया गया है।

Also Read: IND vs SA Test: जडेजा–कुलदीप की फिरकी का कहर, मुसीबत में दक्षिण अफ्रीका, भारत की पकड़ मजबूत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.