UP News: सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई आज, लखनऊ में आयोजित होगा भव्य समारोह
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज आज सगाई के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं।

यह कार्यक्रम राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार सेंट्रम होटल के फलकर्न हॉल में आयोजित किया गया है।
इस खास मौके पर राजनीतिक और खेल जगत की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, और वरिष्ठ नेता जया बच्चन सहित कई गणमान्य मेहमान समारोह में शिरकत करेंगे।
आयोजन को बेहद निजी और हाई-प्रोफाइल रखा गया है।
प्रिया सरोज के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से यह सगाई समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और मित्र ही आमंत्रित हैं।
सगाई समारोह के लिए सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। मेहमानों की एंट्री के लिए बारकोड स्कैनिंग पास की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा निजी सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस बल भी तैनात रहेगा ताकि कार्यक्रम में किसी तरह की असुविधा न हो।
सूत्रों के मुताबिक, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में संपन्न होगी।
जहां एक ओर प्रिया सरोज युवा सांसद के रूप में राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा में रहती हैं, वहीं रिंकू सिंह अपने शानदार क्रिकेट प्रदर्शन के चलते देशभर में लोकप्रिय हो चुके हैं।
दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी और अब इनकी जोड़ी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह सगाई समारोह न केवल निजी रिश्ते की शुरुआत है, बल्कि खेल और राजनीति की दो अलग दुनिया के सुंदर संगम का प्रतीक भी बन गया है।
Also Read: T-A Trophy: क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय, भारत-इंग्लैंड सीरीज को मिला नया नाम
Get real time updates directly on you device, subscribe now.