‘इन तीन खिलाड़ियों को बख्श दो’, पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव पर बोले शोएब अख्तर

Sports News: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद क्रिकेट बोर्ड ने बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं।

शुरुआती दो टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान ने स्क्वॉड में कई बदलाव किए, वहीं कोचिंग स्टाफ में भी फेरबदल हुआ।

इस बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम में बदलाव का समर्थन करते हुए तीन खिलाड़ियों को इससे बचाने की अपील की है।

शाहीन, नसीम और हारिस के लिए कही बड़ी बात

शोएब अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मौजूदा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से निराश है और अब भविष्य के लिए युवा टीम तैयार करने पर ध्यान दे रहा है।

हालांकि, उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ को इस बदलाव से बाहर रखने की बात कही।

Shoaib Akhtar

अख्तर के मुताबिक, इन तीनों तेज गेंदबाजों के पास अभी काफी क्रिकेट बाकी है और उनके करियर को सुरक्षित रखना जरूरी है।

लगातार हार पर भी उठाए सवाल

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट हार पर अख्तर ने पाकिस्तान टीम की मानसिकता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टीम में मुकाबला करने का जज्बा नजर नहीं आया।

पाकिस्तान को अब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेलना है। टीम सीरीज में 0-2 से पीछे है और आखिरी मुकाबले में हार से बचने के लिए मैदान पर उतरेगी।

Also Read: महिला एशिया कप फाइनल में मोहसिन नकवी देंगे ट्रॉफी, भारत जीता तो फिर बढ़ेगी हलचल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.