प्रशासनिक योजनाओं में तेजी लाएं, लक्ष्य को समय पर पूरा करें: DM डॉ. राजा गणपति आर.
Sandesh Wahak Digital Desk: सिद्धार्थनगर जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों में प्रगति लाएं और सभी योजनाओं को तय समय में पूरा करें। इस अहम बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित जिले के तमाम विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने उन विभागों की कड़ी आलोचना की जिनकी प्रगति रैंकिंग मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर बी व सी श्रेणी में आई थी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी रैंकिंग सुधारें और योजनाओं का लाभ आमजन तक समय से पहुंचाएं।

प्रमुख योजनाओं पर निर्देश
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम, फसल बीमा योजना, फसल अवशेष प्रबंधन जैसी योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से दिया जाए।
बेसिक शिक्षा विभाग को कहा गया कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन कराया जाए और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
पंचायती राज विभाग को निर्देशित किया गया कि पंचायत भवनों का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय से पूरा हो, साथ ही टाइल्स, फर्नीचर और अन्य आवश्यक कार्य भी पूरे कराए जाएं।
विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर समय से बदलवाने, उन्हें खुले में न रखने और उनके चारों ओर जाली लगाने के आदेश दिए गए। साथ ही निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।
सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) को निर्देशित किया गया कि 102 एम्बुलेंस सेवा की उपलब्धता समय से हो और उनमें सभी आवश्यक उपकरण मौजूद रहें। लाभार्थियों का डेटा फीडिंग कार्य समय से पूरा कराया जाए और अनुदान भी समय से भेजा जाए।

इन योजनाओं पर विशेष जोर
- पीएम सूर्य घर योजना
- मुख्यमंत्री आवास योजना
- कृषि रक्षा रसायन अनुदान (DBT के माध्यम से खातों में भेजने का निर्देश)
- लोक निर्माण विभाग – सड़क निर्माण कार्यों की समयबद्ध पूर्णता व नई स्वीकृत परियोजनाओं की सूची प्रस्तुत करने का निर्देश
- प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना – प्रगति बढ़ाने का निर्देश
- स्वयं सहायता समूह – रिवॉल्विंग फंड उपलब्ध कराने का निर्देश
सीएम डैशबोर्ड पर नियमित फीडिंग जरूरी
डॉ. राजागणपति ने सभी विभागों को आदेशित किया कि वे मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर अपनी योजनाओं की प्रगति स्वयं फीड करें, ताकि डाटा की पारदर्शिता बनी रहे और कार्यों में सुधार हो।
- पं. दीनदयाल उपाध्याय सोलर लाइट योजना
- बीकेएस ग्राम उन्नति योजना
- टेली रेडियोलॉजी
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम
- मोबाइल मेडिकल यूनिट
- दिव्यांग पेंशन (आधार सीडिंग सहित)
- सामाजिक वनीकरण
- पशु टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान
- प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना
- निराश्रित महिला पेंशन, कन्या विवाह सहायता योजना
- राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना
विभागीय परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा
बैठक में नेडा, उद्यान, ग्रामीण अभियंत्रण, जल निगम, पंचायती राज, पर्यटन, वन विभाग, पशुधन, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण (सामूहिक विवाह योजना), श्रम एवं सेवायोजन जैसे सभी प्रमुख विभागों की प्रगति पर भी गहन मंथन किया गया।
डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो कार्य चालू हैं, उन्हें समय से और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। पूर्ण हो चुके कार्यों को तत्काल हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी
- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट – आयुष अग्रवाल
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी – डॉ. रजत कुमार चौरसिया
- मुख्य चिकित्सा अधीक्षक – डॉ. ए.के. झा
- पीडी – नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी
- डीसी मनरेगा – संदीप सिंह
- जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी – बी.एस. यादव
- जिला पंचायत राज अधिकारी – पवन कुमार
- अधिशासी अभियंता (लो.नि.वि. – प्रा. खं.) – कमल किशोर
- बांसी अधिशासी अभियंता – विवेक कुमार राय
- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी – शैलेष कुमार
- और अन्य संबंधित अधिकारी
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. का संदेश
“जनहितकारी योजनाएं तभी सार्थक होंगी, जब उनका प्रभाव धरातल पर दिखे। सभी विभाग मिशन मोड में काम करें और शासन की प्राथमिकताओं को सर्वोपरि मानें।”
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: Lucknow: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नौकरी का झांसा देकर करते थे लाखों की ठगी, 4 शातिर गिरफ्तार

