ग्वालियर में भीषण हादसा, तेज़ रफ़्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, चार की मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे कांवड़ियों को कुचल दिया। इस भीषण टक्कर में चार कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा रविवार देर रात क़रीब 1 बजे शिवपुरी लिंक रोड के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, कांवड़िए रात में सड़क किनारे से गुज़र रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कांवड़ियों को कुचलने के बाद कार हाईवे किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद कार सवार लोग मौक़े से फ़रार हो गए।

गुस्साए लोगों ने किया हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने शवों को कार के नीचे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से गुस्साए कांवड़ियों और उनके समर्थकों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ।

पुलिस की शुरुआती जाँच में हादसे की वजह कार चालक की लापरवाही और तेज़ रफ़्तार को माना जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है और फ़रार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Also Read: भारत का कड़ा फैसला: पाकिस्तानी विमानों के लिए एयरस्पेस प्रतिबंध 23 अगस्त तक बढ़ा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.