Spirulina: स्पिरुलिना शरीर को लोहे जैसा मजबूत बनाने वाला सुपरफूड, जानें इसके जबरदस्त फायदे

Spirulina: आज के समय में सेहतमंद रहना हर किसी की प्राथमिकता है। लेकिन सही पोषण के अभाव में कई लोग कमजोरी, थकान और बीमारियों से जूझते हैं। ऐसे में एक सुपरफूड है, जो शरीर को अंदर से लोहे जैसा मजबूत बना सकता है— स्पिरुलिना (Spirulina)। यह न केवल प्रोटीन और विटामिन से भरपूर है, बल्कि शुगर कंट्रोल से लेकर वजन घटाने तक में फायदेमंद है। आइए जानते हैं स्पिरुलिना से मिलने वाले पोषण और इसके अद्भुत लाभों के बारे में।

स्पिरुलिना में मौजूद पोषक तत्व

स्पिरुलिना को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। सिर्फ 1 चम्मच स्पिरुलिना पाउडर से—
– 4 ग्राम प्रोटीन
– 11% विटामिन बी1
– 15% विटामिन बी2
– 4% विटामिन बी3
– 21% कॉपर
– 11% आयरन मिलता है।
साथ ही, इसमें फाइबर, हेल्दी कार्ब्स और एंटीऑक्सिडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में होते हैं।

स्पिरुलिना के जबरदस्त फायदे

1. मसल्स को बनाए मजबूत

स्पिरुलिना में मौजूद उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। खासकर, फिटनेस ट्रेनिंग करने वालों और वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह बेहतरीन सप्लीमेंट है।

2. विटामिन बी12 की कमी को करे दूर

यह ब्रेन फंक्शन और नर्वस सिस्टम को हेल्दी बनाता है। बी12 की कमी से होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।

3. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

इसमें मौजूद एमिनो एसिड और क्लोरोफिल गैस्ट्रिक और ड्यूओडनल अल्सर को ठीक करने में सहायक होते हैं।

4. एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर

स्पिरुलिना शरीर में सूजन कम करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करता है। इससे शरीर संक्रमण से लड़ने में सक्षम बनता है।

कैसे करें सेवन?

स्पिरुलिना को पाउडर या टैबलेट के रूप में लिया जा सकता है। इसे जूस, स्मूदी या गर्म पानी में मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।

Also Read: Raw Papaya Juice: कच्चे पपीते का जूस है सेहत का खजाना, जानें इसके इम्यूनिटी से लेकर स्किन तक के फायदे

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.