SSC CGL Exam 2025: अब 100 किमी के अंदर ही मिलेगा एग्जाम सेंटर, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Sandesh Wahak Digital Desk: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कॉम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।

कब होगा SSC CGL 2025 एग्जाम?

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, SSC CGL 2025 टियर-1 परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा शेड्यूल और अन्य डिटेल्स के लिए ssc.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

एसएससी इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर चुका है, ताकि उम्मीदवार समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें।

100 किलोमीटर के अंदर होगा परीक्षा केंद्र

SSC चेयरमैन एस. गोपालकृष्णन ने बताया कि अभ्यर्थियों को अब दूर-दराज़ केंद्र आवंटित करने की समस्या काफी हद तक खत्म हो गई है।
उन्होंने कहा—

“करीब 80% उम्मीदवारों को उनकी पसंद का एग्जाम सेंटर मिल रहा है। आने वाले समय में 90% अभ्यर्थियों को 100 किमी के भीतर परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराए जाएंगे।”

उन्होंने यह भी साफ किया कि SSC CGL परीक्षा केवल CBT मोड (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) में ही आयोजित होगी। पेन-पेपर मोड पर वापसी की कोई संभावना नहीं है, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और समय पर रिजल्ट जारी हो सके।

Also Read: Lucknow News: 70 इंस्पेक्टर और 9 RI को मिली पदोन्नति, बने DSP

Get real time updates directly on you device, subscribe now.