SSC GD कांस्टेबल भर्ती शुरू, 31 दिसंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और प्रक्रिया
Sandesh Wahak Digital Desk: SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे SSC की वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। यह भर्ती सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs), SSB में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
किन्हें मिलेगा मौका?
SSC GD कांस्टेबल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक योग्यताओं को पूरा करना होगा। जिनमें उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 23 वर्ष तय की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। साथ ही अधिक जानकारी और विस्तृत दिशानिर्देश SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
कैसे करें आवेदन?
SSC GD के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं। जिसके तहत, सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को वेबसाइट पर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें। सभी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। फॉर्म सबमिट होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले लें। यहां SSC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी प्रकार के अपडेट, बदलाव या नोटिस के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
Also Read: IND vs SA T20: दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल की हुई वापसी

