स्टैंड-अप कॉमेडियन Zakir Khan ने लिया कॉमेडी से लंबा ब्रेक
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत के मोस्ट फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) के फैंस के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है। जाकिर खान (Zakir Khan) ने ऐलान किया है कि वह अब कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेने जा रहे हैं। इस ब्रेक की अवधि साल 2030 तक हो सकती है। जाकिर ने यह बात अपने एक लाइव शो के दौरान कही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी इस घोषणा के बाद फैंस भावुक हो गए हैं और हर कोई उनके फैसले को लेकर चर्चा कर रहा है।
2030 तक चल सकता है ब्रेक
दरअसल जाकिर खान (Zakir Khan) ने कॉमेडी से ब्रेक का ऐलान हैदराबाद में अपने हालिया लाइव शो के दौरान किया। वह मंगलवार को अपने ‘पापा यार टूर’ के तहत हैदराबाद पहुंचे थे। इसी शो के दौरान उन्होंने दर्शकों से खुलकर बात की और अपने दिल की बात साझा की। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों के सामने जाकिर काफी भावुक नजर आए।
Comedian Zakir Khan has announced a long break from stand-up due to health reasons, sharing the update during his Hyderabad show.
Wishing him strength and a speedy recovery. pic.twitter.com/viKN76pvg5— Bharatiya Base (@bharatiyabase) January 20, 2026
शो के दौरान जाकिर खान (Zakir Khan)ने कहा कि उन्हें अपनी सेहत का ख्याल रखने और कुछ निजी मामलों को सुलझाने के लिए तीन, चार या पांच साल का ब्रेक लेना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह ब्रेक 2027, 2028, 2029 और 2030 तक भी चल सकता है। उन्होंने दर्शकों से कहा कि वहां मौजूद हर व्यक्ति उनके दिल के बहुत करीब है और लोगों का प्यार उनके लिए कल्पना से परे है। जाकिर ने सभी का धन्यवाद करते हुए आभार जताया।
हर शो को उत्सव बनाएंगे Zakir Khan
वहीं लाइव शो के बाद जाकिर खान (Zakir Khan) ने इंस्टाग्राम के जरिए भी अपने प्लान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 20 जून तक होने वाला हर शो उनके लिए एक उत्सव की तरह होगा। जाकिर ने अपने फैंस से अपील की कि वे उनके आने वाले शोज में जरूर शामिल हों। उन्होंने मंगलवार दोपहर को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस ब्रेक का संकेत दिया था और बाद में दुबई पहुंचने के बाद एक पोस्ट शेयर कर साफ कर दिया कि यह उनका आखिरी फैसला है।
Also Read: खौफ और सस्पेंस से भरपूर है फिल्म Daldal की कहानी, रिलीज हुआ ट्रेलर

