राज्य कर विभाग में बड़ी कार्रवाई, केशव लाल को जबरन रिटायरमेंट, दो IAS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक हलकों में बड़ा फेरबदल करते हुए कई अहम फैसले लिए। इनमें राज्य कर विभाग में लंबे समय से निलंबित चल रहे एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 केशव लाल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Compulsory Retirement) दे दी गई है। उन पर कर मामलों में गंभीर गड़बड़ी के आरोप थे।

सूत्रों के मुताबिक, केशव लाल कई वर्षों से निलंबित चल रहे थे और उनके खिलाफ राज्य कर विभाग में अनियमितता को लेकर कई स्तरों पर जांच हुई थी। सरकार ने अब उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सेवा से जबरन रिटायर करने का फैसला लिया।

आईएएस अफसर आलोक कुमार और वीना कुमारी मीना

इधर प्रशासनिक स्तर पर दो वरिष्ठ अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वरिष्ठ आईएएस अफसर आलोक कुमार और वीना कुमारी मीना को प्रदेश सरकार ने अपर मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary) पद पर पदोन्नत किया है। यह दोनों अधिकारी प्रशासन में लंबे अनुभव रखते हैं और विभिन्न विभागों में अपनी सक्षमता साबित कर चुके हैं।

योगी सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला एक ओर जहां प्रशासनिक अनुशासन का संदेश देता है, वहीं यह भी साफ करता है कि शासन अब लापरवाही या भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

 

Also Read: Lucknow News: बिजली संकट पर CM योगी सख्त, आज ऊर्जा विभाग के अफसरों संग करेंगे अहम बैठक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.